पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दक्षता प्रशिक्षण शिविर के लिए आवेदन मांगे

दक्षता प्रशिक्षण शिविर के लिए आवेदन मांगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. राजस्थान अनुसूचित जाति एवं जनजाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से जिले के अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम में इच्छुक अभ्यर्थियों से 10 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी नरेश बारोठिया ने बताया कि विभिन्न ट्रेड ((मोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिकल, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, इंटरनेट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण का प्रशिक्षण)) में 300 घंटों/ 3 माह का निशुल्क प्रशिक्षण राजकीय अभियांत्रिक कॉलेज बीकानेर व राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से मिलेगा। जिले के अजा से संबद्घ बीपीएल सूची में दर्ज अथवा शहरी क्षेत्र में वार्षिक आय 21,400 रुपए तथा ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 20,000 रुपए से कम आय वाले 18 से 45 वर्ष के आठवीं पास इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।