पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिजिक्स व मैथ्स में एमएससी खुले

फिजिक्स व मैथ्स में एमएससी खुले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चूरू
मॉडल कॉलेज में शुमार राजकीय लोहिया कॉलेज में फिजिक्स व मैथ्स में एमएससी की सुविधा नहीं है।
कॉलेज में 1956 में स्नातक स्तर की कक्षाएं शुरू हुई। 1974 से रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान व वनस्पति विज्ञान विषयों में स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययन करवाया जा रहा है। अब लंबे अर्से से भौतिक शास्त्र((फिजिक्स)) व गणित की स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए कॉलेज तरस रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कॉलेज के विज्ञान संकाय के छात्रों ने गुरुवार को चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ व प्राचार्य को ज्ञापन देकर दोनों विषयों में एमएमसी शुरू करवाने की मांग की।
ज्ञापन में लिखा गया कि दोनों विषयों की स्नातकोत्तर कक्षाएं के लिए पर्याप्त भौतिक साधन भी कॉलेज में उपलब्ध है। कॉलेज स्थापना के 6 8 वर्ष और विज्ञान संकाय के 57 वर्ष बाद भी इन विषयों मेंम एमएमसी शुरू नहीं हो पाई है।
गत वर्षों से इस क्षेत्र में बहुत छात्र-छात्राएं स्वयंपाठी के रूप में एमएमसी कर रहे है। वर्तमान में बीएससी संकाय गणित में ४६० विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे है। फिजिक्स तथा मैथ्स में एमएमसी करने के लिए दूर जाना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र प्रताप मील, रजनीश चौधरी, पवन सहारण, रविंद्र सैनी, कपिल, दीपिका, नम्रता, पूजा, गीता, पूजा राठौड़, लता, ज्योति आदि
शामिल थे।