राशन कार्ड वितरण आज से
रतनगढ़. एपीएल राशन कार्ड शुक्रवार से शहर में वितरित किए जाएंगे। बीपीएल, अंत्योदय व अन्नपूर्णा योजनाओं से जुड़े हुए लोगों के राशन कार्ड अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं। राशन कार्ड वितरण की जिम्मेदारी वार्ड में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्र संचालकों को दी गई है। गुरुवार को नगरपालिका भवन में पालिका कर्मचारियों ने उक्त राशन काड वितरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपे गए। दूसरी ओर शहर के वार्ड २९, ३० व ३४ के लोगों के राशन कार्ड अभी तक उपलब्ध नहीं हुए हैं तथा वार्ड ३५ में मात्र १०० परिवारों के ही राशन कार्ड बनकर आए हैं। जिन वार्डों के राशनकार्ड बनकर नहीं आए हैं, उसकी सूचना संबंधित विभाग को लिखित में भेजी गई है।
- - -