सरियों से मारपीट का मामला दर्ज
भास्कर न्यूज - सादुलपुर
थाने में गुरुवार को पांच-छह जनों के खिलाफ एक जने के साथ लोहे के सरियों से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मंजीत पुत्र उम्मेदसिंह जाट निवासी डोकवा ने रिपोर्ट दी कि गुरुवार दोपहर दो बजे संदीप ने उसे फोन किया कि अपना फोन ले जाओ। वह सिद्धमुख मोड़ पहुंचा, तो वहां पर सुरेश जांगिड़, संदीप, पवन, राहुल, लीला आदि ने उसके साथ सरियों से मारपीट की।