पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभाग एकांतरे पानी की व्यवस्था करे

विभाग एकांतरे पानी की व्यवस्था करे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
: सादुलपुर. जलदाय कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर चेक करते विधायक न्यांगली।

॥एईएन शहरी के ड्यूटी पर नहीं मिलने पर उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। रात के समय सजगता से ड्यूटी नहीं करने पर दो कर्मचारियों को एपीओ किया गया है।

-विजय सिंह यादव, एक्सईएन तारानगर



दो कर्मचारियों को किया एपीओ

जलदाय विभाग तारानगर के एक्सईएन विजयसिंह यादव ने गुरुवार सुबह जलदाय कार्यालय का निरीक्षण करने के दौरान ड्यूटी से गैर हाजिर मिले शहरी एईएन ईश्वरसिंह चौधरी की शिकायत अधिकारियों को भेजी है। शिकायत में एईएन की ओर से ठीक ढंग से कार्यनहीं करने व कार्यों के प्रति सजगता नहीं रखने का उल्लेख किया गया। दो कर्मचारियों को एपीओ कर दिया।

पद पड़े हैं खाली

जलदाय विभाग के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यालय में अधिकारियों व तकनीकी कर्मचारियों के ६१ पद लंबे समय से खाली हैं। ग्रामीण एईएन रामसिंह एचरा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जेईएन के दो पद तथा तकनीकी कर्मचारियों के २६ पद, ग्रामीण क्षेत्र में जेईएन के दो व तकनीकी कर्मचारियों के ३१ पद खाली पड़े हैं।



भास्कर न्यूज - सादुलपुर

शहरी क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर गुरुवार को विधायक मनोज न्यांगली ने जलदाय कार्यालय में अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई।

विधायक के कार्यालय पहुंचे के दौरान शहरी ऐईएन गैर हाजिर मिले। विधायक ने कार्यालय मौजूद ग्रामीण एईएन रामसिंह एचरा को मौके पर ही व तारानगर एक्सईएन को फोन पर लताड़ लगाई। न्यांगली ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। क्षेत्र के लोगों को एकांतरे पानी मिलना चाहिए। विभाग की ओर से एकांतरे पानी की सप्लाईनहीं की गई, तो वे लोगों के साथ जलदाय विभाग में पड़ाव डालेंगे। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पानी पीछे से नहीं मिल रहा है। जितना भी पानी मिलता है, उसकी सप्लाई कर दी जाती है। फिलहाल पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। विधायक ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र कार्यालय के हाजरी रजिस्टर व पानी सप्लाई रजिस्टर का भी अवलोकन किया।





ञ्च क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर विधायक ने सुनाई अधिकारियों को खरी-खरी