एनओसी बिना तोड़ी सड़क
:सुजानगढ़. सड़क जिसके तोडऩे पर जलदाय विभाग को नोटिस दिया गया।
ञ्च आयुक्त देंगे पीएचईडी को नोटिस
सुजानगढ़. पीएचईडी के ठेकेदार के मजदूरों ने गुरुवार को नगर परिषद से बिना एनओसी लिए दो स्थानों पर सड़क तोड़ दी। इस मामले में आयुक्त ने सफाई निरीक्षक को पीएचईडी विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार बाड़ी बास में पेयजल लाइन बदलने व लीकेज ठीक करने के लिए पीएचईडी विभाग के ठेकेदार के कर्मचारियों ने दो अलग अलग स्थानों से सड़क तोड़ दी। लंबे समय तक गली में गड्ढ़े खुले ही पड़े रहे। इस कारण दिन भर यातायात बाधित रहा। परिषद के आयुक्त अमरीश कुमार ने बताया कि पीएचईडी विभाग ने सड़क तोडऩे के लिए एनओसी नहीं ली। आयुक्त ने सफाई निरीक्षक को पीएचईडी विभाग को नोटिस देने के निर्देश दिए।