पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं व स्कूली बच्चों को गर्म वस्त्र बांटे

महिलाओं व स्कूली बच्चों को गर्म वस्त्र बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय की ओर से सीएसआर के तहत चिकसाना के राप्रावि. चक दौलतपुर स्कूल में 22 एवं रामावि. चिकसाना में 80 बच्चों को जर्सियां वितरित की गईं। कार्यक्रम में बैंक मंडल प्रमुख आरके सलूजा व स्कूलों के प्रधानाचार्य ने जर्सियां का वितरण किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक पीके गुप्ता, वीके मिश्रा एवं आलोक अहलुवालिया मौजूद थे।
वैर. लुपिन संस्था की ओर से गरीब व असहाय महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राहक पंचायत के तहसील अध्यक्ष गोपालराम शर्मा थे। लुपिन संस्था अधिकारी नरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संस्था की ओर से उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, ब्यूटी पार्लर, माला बनाने आदि के अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिनमें संबंधित लोग योजनाओं का लाभ उठाएं। मुख्य अतिथि शर्मा ने महिलाओं से स्वयं का रोजगार अपनाने का बल दिया। इस अवसर पर विक्रम सिंह, महेश, देवकीनंदन, योगेश आदि मौजूद थे।