पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी ने किया थानों का निरीक्षण

एसपी ने किया थानों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रुदावल/बयाना
जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बुधवार शाम को रुदावल, उच्चैन व बयाना थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी राहुल प्रकाश ने मालखाना, हवालात, एचएम ऑफिस, कम्प्यूटर रूम, मुलाजमान बैरक का निरीक्षण कर थाना प्रभारी से पिछले वर्ष दर्ज मुकदमों की संख्या, एसटी एससी के दर्ज मुकदमों की संख्या एवं उनके निस्तारण एवं अपराधों की संख्या तथा क्षेत्र के बारे में जानकारी ली।
रुदावल थाने के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवैध खनन पर अंकुश लगाने, दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं रात्रि गश्त बढ़ाने तथा अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी राहुल प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिले में शांति व सौहार्द बनाना पहली प्राथमिकता है। जिले के सभी थानों का मूल्यांकन किया जा रहा है, इसके बाद पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। डांग क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अधिक-अधिक पुलिस जाब्ता लेकर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए अब पुलिसिंग व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। थानों में जाब्ता भी बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर रुदावल थाना प्रभारी पूरनसिंह मीणा, बयाना एसएचओ विजयशंकर शर्मा, उच्चैन एसएचओ विजयसिंह मीणा मौजूद थे।
इसी प्रकार बयाना थाना के निरीक्षण के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष चौबसिंह सूपा के नेतृत्व में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार कराए जाने व बाइक चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की। वहीं भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक मुकुट भारद्वाज ने पर्यावरण प्रदूषण के मामले में दी गई शिकायत पर पंद्रह दिन बीतने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने की जानकारी दी। इस दौरान थाना प्रभारी विजयशंकर शर्मा सहित थाने के पुलिसकर्मी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल में अजीतसिंह गुर्जर, मनोज कुम्भज, करन सिंह धाकड़, महेन्द्र फौजदार, हंसराम गुर्जर आदि शामिल थे।




रुदावल. पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते एसपी राहुल प्रकाश।