पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड पर रहेगी कैमरे की नजर

बस स्टैंड पर रहेगी कैमरे की नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भरतपुर
अब रोडवेज बस स्टैंड पर हर समय कैमरे की नजर रहेगी। आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से बस स्टैंड परिसर में 12 कैमरे लगाए गए हैं। भरतपुर डिपो प्रबंधक के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
भरतपुर व लोहागढ़ डिपो के अधिकारियों की ओर से बस स्टैंड परिसर में प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए तत्कालीन कलेक्टर नीरज के पवन से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की गई थी। भरतपुर में राज्य का ऐसा पहला बस स्टैंड है, जहां जिला प्रशासन की पहल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर पिछले दिनों हुई जहरखुरानी, चोरी व जेब कट की वारदातों के बाद कलेक्टर ने बस स्टैंड परिसर में कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद कलेक्टर की ओर से कैमरे लगवाने के लिए योजना बनवाई गई। बुधवार को बस स्टैंड के विभिन्न स्थानों पर 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। जिससे बस स्टैंड पर हर समय नजर रखी जा सकेगी। प्रशासन की ओर से 12 में से पांच कैमरे प्लेटफार्म, तीन प्रवेश स्थल, एक पार्किंग स्थल पर लगाया गया। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर के तीन स्थानों पर शेष कैमरों को लगाया गया है। कैमरों के लिए भरतपुर डिपो प्रबंधक के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जहां से वे बस स्टैंड पर संचालित किसी भी गतिविधि पर नजर रख सकेंगे।