खेलों से होता है स्वस्थ समाज का निर्माण
भास्कर न्यूज - भरतपुर
खेलों से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है, जो राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही खेलों के उन्नयन में खेल संगठन की खास अहमियत होती है। उक्त विचार मुख्य अतिथि पीएनबी के मंडल प्रमुख आरके सलूजा ने तीन दिवसीय 45 वीं राजस्थान राज्य सीनियर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के शुभारंभ के मौके पर कहीं।
अध्यक्ष नगर परिषद सभापति सुमन कोली ने कहा कि खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर भारोत्तोलन में नए आयाम स्थापित करें। विशिष्ट अतिथि उद्ववदास अरोड़ा, कृपाल सिंह ठेनुआ, राजस्थान वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन अध्यक्ष मदनलाल साल्वी, सचिव रतन लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा आदि ने विचार रखे।
सचिन ने बताया कि राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 160 पुरुष व 40 महिलाएं शामिल हुईं हैं।