पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में मिला लापता बालक परिजनों को सौंपा

ट्रेन में मिला लापता बालक परिजनों को सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भरतपुर
आगरा-बांदीकुई ट्रेन में पिछले दिनों मिले लापता हुए बालक को बुधवार को परिजनों को सौंप दिया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को बोदला चौराहे के समीप से 3-4 वर्षीय बालक गायब हो गया था, जिसकी अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए जगदीशपुरा थाने में सूचना दर्ज कराई गई थी। 27 जनवरी को स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन भी दिया गया। वहीं 26 जनवरी की रात को आगरा-बांदीकुई ट्रेन में उक्त बालक को लावारिस हाल में मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस व चाइल्ड लाइन ने समिति कार्यालय पहुंचाया। जिसके बारे में समाचार पत्र में मय फोटो के समाचार देखकर परिजनों को उनके परिचित ने फोन पर बताया कि आपका बच्चा भरतपुर में है। बालक के परिजन बिहार के आरा जिला के निवासी हैं, जो आगरा के बोदला चौराहे पर पिछले 7-8 वर्षों से रह रहे हैं। 26 जनवरी को सुबह बालक उनकी बस्ती से अचानक गायब हो गया था। बालक के पिता संजय ने बताया कि बालक को सकुशल पाकर बहुत खुशी हो रही है। इस अवसर पर रतनलाल, गंगाराम पाराशर, मंजू श्रीवास्तव, देवेन्द्र गुर्जर व चाइल्ड लाईन के सुरेश शर्मा उपस्थित थे।