- Hindi News
- मृतकों के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत
मृतकों के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत
भरतपुर. उत्तराखंड में आई त्रासदी में जिले के छह जनों की मृत्यु होने व स्थायी रूप से लापता होने के कारण उनके परिजनों को 21 लाख रुपए की सहायता देने के आदेश कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर गिरिराजसिंह कुशवाह ने बताया कि उत्तराखंड प्रांत में हुई प्राकृतिक आपदा में जिले मृतक या स्थायी रूप से लापता व्यक्तियों रूपवास तहसील के ग्राम खेडली निवासी शिवदेई पत्नी नत्थी लाल, नत्थी लाल एवं रति पत्नी स्व. रतिराम और बांकेबिहारी कॉलोनी रूपवास निवासी सावित्री रानी पत्नी श्याम सुंदर एवं श्याम सुंदर पुत्र मुल्कराज तथा भुसावर तहसील के ग्राम खदराया निवासी विजेंद्र सिंह प्रत्येक के विधिक वारिस को उत्तराखंड सरकार से प्राप्त 3 लाख 50 हजार रुपए की सहायता वितरित कराने के आदेश संबंधित एसडीएम को दिए हैं।