पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवीनतम तकनीकों का करें उपयोग

नवीनतम तकनीकों का करें उपयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुम्हेर
आत्मा परियोजना के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में बुधवार को जिलास्तरीय किसान मेले एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। जिसमें वक्ताओं ने किसानों को नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर फसल उत्पादन बढाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के कुलपति डॉ. एनएस राठौड़ ने कहा कि किसानों को अनुसंधानों पर आधारित नवीन ज्ञान व तकनीक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी उनके निरंतर संपर्क में रहते हैं। जिनसे ज्ञान प्राप्त कर अपनी समस्याओं का समय पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि देश की 60 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर आधारित है, लेकिन अभी भी किसानों को नवीन अनुसंधानों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे अपेक्षित गति से उत्पादन नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों को नवीनतम तकनीक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध करा रही है, जिनका किसानों को भरपूर लाभ लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डॉ. धीरज सिंह ने कहा कि किसानों को परंपरागत फसलों के स्थान पर अधिक आय देने वाली फसलों की बुवाई करनी चाहिए। लेकिन फसलें स्थानीय मौसम पर आधारित हों। कार्यक्रम में डॉ. नरेन्द्र करण कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डॉ. के रामकृष्णा, कुम्हेर पंचायत समिति के प्रधान मनोज सिंह, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक भंवर सिंह राठौड़, उपनिदेशक देशराज सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। आत्मा परियोजना के निदेशक योगेश शर्मा ने परियोजना के तहत कराए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगाई गई फल-फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी के प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।