शिविर में सुनी समस्याएं
भास्कर न्यूज - बयाना
पंचायत समिति सभागार में बुधवार को एसडीएम राम अवतार शर्मा की अध्यक्षता में संपर्क समाधान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में एसडीएम ने कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में ब्रह्मबाद निवासी बालमुकुंद, जय देई, बुद्धोदेवी ने वृद्धावस्था पेंशन, सत्यप्रकाश ने विकलांग पेंशन स्वीकृत कराने, दमदमा के ग्रामीणों ने बीपीएल विद्युत कनेक्शन, खाद्य सुरक्षा, धाकड़ समाज के प्रतिनिधिमंडल ने ब्रह्मबाद स्थित मेला ग्राउंड में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए स्वीकृत एकल जल बिंदु लगाने, खाद्य सुरक्षा योजना, सोनी राम शर्मा ने बरखेड़ा ब्राह्मण बस्ती में पेयजल पाइप लाइन डलवाने, कोट परौआ की नीलम शर्मा ने ग्राम सभा में प्रस्ताव के बावजूद आंगनबाड़ी में चयन नहीं करने सहित लोगों ने कई प्रकार की समस्याएं रखी। एसडीएम ने बताया कि संपर्क समाधान का वेब पोर्टल शुरू हो रहा है जिसमें समस्याओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। शिविर में तहसीलदार जीपी बंसल, बीडीओ बबली राम जाट, बीईईओ सुनील सारस्वत, बीसीएमओ डॉ. जीएल गुप्ता, पालिका ईओ निर्भयसिंह चौधरी, सीडीपीओ उर्मिला शर्मा, जेईएन अंजू शर्मा, मनोज आदि थे।
वैर. पंचायत समिति के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर संपर्क समाधान शिविर आयोजित हुआ। इसमें एसडीएम नरेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समस्याएं सुनी गईं। शिविर में गोठरा के महेन्द्र सिंह ने घरेलू कनेक्शन करने, श्रीलाल धाकड़ व हतीजर के पूरन सिंह ने जबरन कब्जा करने, दरब सिंह ने पैमाइश पूर्ण कराने आदि ने समस्याएं बताईं। इस अवसर पर डॉ. बीएल मीना, तहसीलदार नेकराम नागर, वैद्य श्याम सिंह, पटवारी वीर सिंह आदि मौजूद थे।