पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में हुई मरीजों की जांच

शिविर में हुई मरीजों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बयाना
शिवगंज मंडी खाद्य व्यापार संघ एवं नयति चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से यहां वेयर हाउस रोड स्थित व्यापार मंडल धर्मशाला में निशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू हुआ।
शिविर में फिजीशियन डॉ. अरविंद कुमार व डॉ. सुशील ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह राणा ने बताया कि शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयों सहित एक्सरे, ईसीजी, पेथोलॉजी जांच भी की जा रही है। गुरुवार को शिविर में वेदांता व एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच करेगी। पहले दिन 250 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष शंकरलाल सिंघल, उपाध्यक्ष हरीचरनलाल गोबरा, महामंत्री बुद्धि राम बंसल, कोषाध्यक्ष महेशचंद सुंहास आदि मौजूद थे।
नगर. कस्बे के श्री श्याम सेवा मंडल समिति द्वारा आदिनाथ ईएनटी एण्ड जनरल हास्पिटल जयपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क नाक, कान व गला शिविर में 244 मरीजों का परीक्षण किया गया।
बुधवार को खंडेलवाल धर्मशाला में शिविर के दौरान डॉ. महेन्द्र शर्मा द्वारा नाक, कान व गला से संबंधित मरीजों का परीक्षण कर जांच की गई। जांच के दौरान मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंघल, रविन्द्र यादव, नरेन्द्र सोनी, वीरेंद्र सोखिया, संजय मित्तल, बृजेश खंडेलवाल व सौरभ खंडेलवाल आदि मौजूद थे।




बयाना . चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।