पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट से एक की मौत

करंट से एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बयाना
गांव खेड़ली गड़ासिया के निकट बुधवार सुबह हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे करंट लगने से एक जने की मौत हो गई।
थानाधिकारी विजयशंकर शर्मा व हल्का पटवारी घनश्याम ने बताया कि बरखेड़ा निवासी सुभाष सिंघल 52 वर्ष पुत्र रामदयाल सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने घर से खेड़ली गड़ासिया स्थित अपनी किराने की दुकान पर बाइक से आ रहा था। इसी दौरान खेड़ली गड़ासिया के निकट 11 केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर उसके ऊपर आ गिर पड़ा। जिससे सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने निगमकर्मियों को सूचना देकर बिजली आपूॢत बंद कराई। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।
इसके बाद एसडीएम रामावतार शर्मा, थाना प्रभारी विजयशंकर शर्मा, झील चौकी प्रभारी हुकमचंद शर्मा, बीईईओ सुनील सारस्वत आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समझाइश कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। वहीं उसी के गांव के निवासी भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक मुदगल एडवोकेट ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर घटना में मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।