चोरी की बाइक सहित दो जने गिरफ्तार
भरतपुर. चिकसाना थाना पुलिस ने बाइक सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी के बिजली के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार चिकसाना थानाधिकारी राजेश पाठक ने बताया की एसपी राहुल प्रकाश ने सीओ सिटी नरेन्द्र मोहन शर्मा के निर्देशन में थाना चिकसाना पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित की गई। टीम ने थानाधिकारी थाना उद्योग नगर व बयाना के सहयोग से बुधवार को एएसआई लक्ष्मणसिंह ने मय जाब्ता के अछनेरा रोड इकरन मोड से जीतेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र कप्तानसिंह जाट निवासी नगला नाऊ चिकसाना व चन्द्रभान उर्फ राजू उर्फ विष्णु पुत्र तेजपाल निवासी सुभाष नगर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर व चोरी की बिजली की केबल व अन्य बिजली उपकरण भी जब्त कर थाने पर मामला पंजीबद्घ किया है। उक्त आरोपी जीतू उर्फ जीतेन्द्र के खिलाफ मारपीट, अपहरण, ज्यादती, बिजली उपकरण चोरी व सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट व सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने के 5 मुकदमा पूर्व में पंजीबद्घ हैं। यह 2 मामलों में कोर्ट से फरार चल रहा है।