पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वरोजगार प्रोत्साहन की दी जानकारी

स्वरोजगार प्रोत्साहन की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भरतपुर
रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में युवा विकास केन्द्र के अंतर्गत व्याख्यान माला प्राचार्य अशोक बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता रोजगार अधिकारी मसरूर अहमद ने कहा कि युवा अपने परिजनों से दिल की बात बांटे, जो बात पसंद नहीं उसके लिए ना कहना सीखें व कम्प्यूटर, मोबाइल से लिखने की आदत कम हो रही है, लिखने को आदत बनाएं व तनाब घटाएं। इस अवसर पर योग प्रशिक्षिका कुसुम अग्रवाल, उपाचार्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने कैरियर काउंसलिंग, रोजगार के विकल्प, स्ट्रेस मैनेजमेंट आदि की जानकारी दी।केन्द्र प्रभारी मधु भार्मा ने व्याख्या माला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला व स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन की जानकारी दी। इस अवसर पर मान सिंह मीणा, बबीता सिंघल आदि थे।