- Hindi News
- सिमको श्रमिकों का अनशन जारी, एक अस्पताल में भर्ती
सिमको श्रमिकों का अनशन जारी, एक अस्पताल में भर्ती
भास्कर न्यूज - भरतपुर
सिमको संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को चौथे दिन भी अनशन जारी रहा। बुधवार को चंदनसिंह एवं शिवराम अनशन पर बैठे।
सियाराम कोली की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने जबरन अर्जुनसिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। बैठक में विद्या सागर शर्मा, राकेश फौजदार, नवीन कुमार, शिवसिंह पटेल, अतर सिंह, हेमराज, हरीशचंद दुबे, जसवंत सिंह मोनू, रज्जो, राजेश पांडे, उमेशचंद, सत्यवीरसिंह, विशंभर सिंह फौजदार, हरभानसिंह, वीरेंद्रसिंह आदि उपस्थित थे।