शर्मा सहायक स्टेट कमिशनर बने
भरतपुर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्टेट चीफ कमिशनर निरंजन आर्य ने भरतपुर संभाग क्षेत्र से प्रदेश स्तर पर सहायक स्टेट कमिशनर पद पर आलोक शर्मा एवं प्रदीप शर्मा को दुबारा नियुक्त किया है। आलोक शर्मा ने बताया कि स्काउटिंग गतिविधियां बेहद बालोपयोगी व सामयिक है, जिसे प्रत्येक स्कूल में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाना चाहिए।