पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - डीग
जिला कलेक्टर गिर्राज सिंह कुशवाह ने मंगलवार को डाक बंगले में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना व उपस्थित अधिकारियों से विचार विमर्श कर समस्याओं के शीघ्र ही समाधान के लिए निर्देश दिए।
उपभोक्ता संरक्षण मंच के अध्यक्ष पूर्व कर्नल हरी सिंह ने जिला कलेक्टर से डीग में सैनिकों के लिए कैंटीन खोलने के लिए जमीन उपलब्ध कराने तथा सरकारी विभागों, बैंकों में पूर्व सैनिकों को गार्ड बतौर लगाने की मांग की। बहज पूर्व सरपंच कन्हैया सिंह ने नगला मोती को जाने वाले मार्ग को पक्का कराने, माढैरा रुंध की चारदीवारी को शीघ्र पूरी कराने, भरतपुर फीडर को सांवई से आगे खेतों में रिसाव से जल भराव को बंद कराने के लिए नहर व नालियों को पक्का कराने की मांग की। विकास जयसवाल ने कम्प्यूटर ऑपरेटरों की सेवाएं जारी रखने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवर पर पूर्व पार्षद हेमराज सिंह ने डीग के विकास को गति प्रदान करने व विकास में रोडा बनने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर एडीएम राधेश्याम मीणा, एसडीएम चंदन दुबे, तहसीलदार रामनिवास अग्रवाल, नायब तहसीलदार मुनेन्द्र शर्मा, वीईईओ तारा सिंह, सहायक अभियंता विद्युत योगेश गुप्ता, प्रेमलता सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद थे।