सड़क दुर्घटना में एक की मौत
भास्कर न्यूज - कुम्हेर
गांव बौरई पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक जने की मौत हो गई।
थानाधिकारी रेवत सिंह शेखावत ने बताया कि कोतवाली के पास भरतपुर निवासी मोहनलाल पुत्र दुर्गा प्रसाद ने कुम्हेर थाना में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह तथा उसका भाई सुरेश अपनी होंडा एक्टीवा बाइक से कुम्हेर से भरतपुर वापस जा रहे थे। बाइक को वह चला रहा था तथा सुरेश पीछे बैठा था। तभी बौरई के पास बिना नंबरी नीले रंग का ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाकर बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क के किनारे जा गिरा तथा सुरेश बेहोश हो गया। सुरेश को उसने भरतपुर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुम्हेर पर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जहां सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा. धर्मवीर सिंह ने पोस्टमार्टम किया।