पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियारबंद बदमाशों ने की तीन स्थानों पर लूट

हथियारबंद बदमाशों ने की तीन स्थानों पर लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कामां
कालका मंदिर के पास बुधवार रात बाइक पर सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशों ने दो अलग-अलग लूट की वारदातों को अंजाम दिया व तीन जनों को घायल कर दिया। जिनमें से दो जनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शाम करीब सात बजे कामेश्वर मंदिर मोहल्ला निवासी लक्ष्मीनारायण शर्मा कालका मंदिर पर दर्शन करने गया था। तभी वापस आते समय बाइक पर आए तीन बदमाशों ने रोक लिया व मारपीट करने लगे। विरोध करने पर हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी व साढ़े तीन हजार रुपए, मोबाइल लेकर भाग गए। इसी प्रकार रात करीब साढ़े आठ बजे चरण सिंह उर्फ चन्नो ठेकेदार निवासी नंदोला अपने साथी तैयब मेव के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। कालका मंदिर के पीछे स्थित कामां-बरसाना मार्ग पर दो बाइकों पर आए छह बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की व नहर में डाल दिया। बदमाश बाइक, ढाई हजार रुपए व दो मोबाइल लेकर भागने में सफल हो गए। घायलों को अचेतावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। एएसआई भरत सिंह ने घायलों के बयान लिए तथा मानसिंह एएसआई ने लक्ष्मीनारायण शर्मा के बयान दर्ज किए। इसी तरह मंगलवार देर शाम कामां-कोसी मार्ग पर इकराम पुत्र इस्लाम मेव अपने गांव उदाका जा रहा था कि पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की ढाई सौ रुपए व बाइक लूटकर फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक तीनों में से किसी भी घटना का मुकदमा थाने में दर्ज नहीं हुआ था।