पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान की शटर के ताले तोड़कर चोरीकुम्हेर. बीती रात को मोबाइल की एक दुकान के ताले तोड़कर चोर मोबाइल

दुकान की शटर के ताले तोड़कर चोरीकुम्हेर. बीती रात को मोबाइल की एक दुकान के ताले तोड़कर चोर मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार कस्बे के नीरज कुमार सैनी ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हेर। कस्बे में बीती रात को मोबाइल की एक दुकान के ताले तोड़कर चोर मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस के अनुसार कस्बे के नीरज कुमार सैनी ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी साबौरा बस स्टैंड गोवर्धन दरवाजे के पास सैनी मोबाइल सेंटर नाम से दुकान है। जिसकी शटर का बीती रात को चोरों ने ताले तोड़कर 70 मोबाइल फोन सैट, 40 चार्जर, 30 बैटरी व 5 हजार रुपए चोरी कर लिए। ज्ञात रहे इससे पूर्व बस स्टैंड पर मेडिकल की दुकान व परचून की दुकान में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस इनका अभी तक कोई खुलासा नहीं कर सकी है।