- Hindi News
- घना में हुई पक्षी गणना, बाद में की स्थगित
घना में हुई पक्षी गणना, बाद में की स्थगित
भास्कर न्यूज - भरतपुर
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान ((घना)) में बुधवार को पक्षी गणना की गई, लेकिन शाम को अधिकारियों ने स्थगित कर दी गई।
घना में वेटलैंड वाले आठ स्थानों पर पक्षी गणना शुरू की गई, जो कि घना के ब्लाक बी, एल, डी, के, ई, एफ 1, एफ 2, एन में की गई। इसके लिए गाइड व फॉरेस्ट के कर्मचारियों की 8 टीमें बनाई गईं। प्रत्येक टीम में दो से लेकर 5 व्यक्ति शामिल किए गए। टीम के सदस्यों ने टेलीस्कोप व दूरबीन की मदद से दल-दल व पानी वाले क्षेत्रों में पक्षियों को देखकर गणना की। ये गणना सुबह शुरू की गई। परंतु शाम को इसे जयपुर से मिले निर्देशों के तहत एक साथ प्रदेश में 7 व 8 फरवरी को कराए जाने के कारण स्थगित कर दी गई। घना के एसीएफ नेकीराम जाट का कहना है कि गणना को स्थगित कर दिया गया है, जो 7-8 फरवरी को पुन: कराई जाएगी।
भरतपुर. घना में पक्षी गणना करते टीम के सदस्य।
घना में हुई पक्षी गणना, बाद में स्थगित