पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज को लेकर विधायक के निवास पर प्रदर्शन

कॉलेज को लेकर विधायक के निवास पर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नगर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में सरकारी कॉलेज बनाओ अभियान के तहत विधायक अनीता सिंह के निवास पर प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकाला गया।
बुधवार को जिला संयोजक वेदप्रकाश पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा राम मंदिर परिसर से मुख्य बाजार, मोरी बाजार, पुराना बाईपास रोड व रोडवेज बस स्टैंड आदि मुख्य मार्गों से मशाल जुलूस निकालकर गांधी पार्क में समापन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विधायक अनीता सिंह के निवास पर नगर में कॉलेज खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गौरव राजपूत, लक्ष्मीकान्त भारद्वाज, विशाल पटेल, बनवारी लाल, वेदप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।