राष्ट्रपिता को किया याद
भास्कर न्यूज - भरतपुर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधीपार्क में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांधी जी की प्रतिमा पर गंगाजल एवं चंदन से अभिषेक किया। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में चुन्नी कप्तान, साहब सिंह, रमेश पाठक, पवन खंडेलवाल, राजेंद्र सारस्वत, रेनू गौरावर, लक्ष्मण कैन, राजेश वाल्मीकि आदि थे।
जेसीआई भरतपुर सेंचुरी की ओर से शहीद दिवस पर मदर जसवंत विद्या भवन समिति के विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी और शहीदों को याद किया। सचिव सुमित अग्रवाल ने बताया कि इस दिन हमने अपने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को खोया था। कार्यक्रम में रजत आर्य, जितेंद्र अग्रवाल, सिद्धार्थ चौधरी आदि मौजूद रहे। गांव सहनावली में छात्र नेता प्रशांत और मनोज तिवारी के नेतृत्व में गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर हेतराम, मुख्त्यार सिंह, मनोज, यदुवीर सिंह, अमित, हेमंत आदि मौजूद रहे।
होली मदर पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। विद्यालय के निदेशक एए जेम्स ने गांधी जी के चरित्र पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापिका ज्योति मोल सीजे ने विद्यार्थियों को गांधी जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से गंगा मंदिर सेवर पर शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में प्रेम सिंह सिनसिनवार, ताराचंद गुप्ता, रवि कुमार खींची, महावीर सिंह भगवान सैनी आदि मौजूद रहे।
केएन इंटरनेशनल में गुरुवार को शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों को स्मरण करते हुए नमन किया। विद्यालय के उपप्राचार्य प्रवीन कुमार चतुर्वेदी ने बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नैतिक मूल्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्राचार्य ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण की तथा सभी बच्चों ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अध्यापक सुदेव सरकार, सुनामिका शर्मा, रश्मि सारस्वत, बिंदु चौधरी आदि मौजूद थे।इसी प्रकार यूरो किडस इंटरनेशनल स्कूल में शहीदी दिवस किला स्थित शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर रघुपति राघव राजाराम रामधुन का पाठ किया गया। इस अवसर पर अध्यापिका अवनि, अलका, भावना, मीता, दीपिका, अल्का, रूपाली, विभा, मीमांसा, प्रभा आदि मौजूद थीं।