देहात में भी मनाई पुण्यतिथि
नगर. कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रपिता के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालकर उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा, सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद तिवाड़ी, मदन कोली, भगवान सिंह व जमादार राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
डीग. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राप्रावि. भूडा गेट, कामां गेट, रामावि. श्यौरावली में गांधी जी की पुण्यतिथि पर छात्र छात्राओं द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दिनेश बाबू, सुरेशचंद शर्मा, विजय खंडेलवाल, रेणु शर्मा ने गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
रुदावल. गुरुवार को कस्बा उच्चैन में महात्मा गांधी की 67वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में रामप्रसाद नंबरदार की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। कांग्रेस के युवा नेता हंसराम गुर्जर ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर राजेश खरका, हंसराम गुर्जर, रमन वैश्य, मनोज छाबड़ी, बबलू व्यास, अनुराग बंसल, मदनलाल, लाखन राणा, पिंटू, रोशन पंडित आदि मौजूद थे।