- Hindi News
- नगरपालिका बनाने को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापनरूपवास. नगरपालिका क्षेत्र घोषित कराने की मांग को
नगरपालिका बनाने को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापनरूपवास. नगरपालिका क्षेत्र घोषित कराने की मांग को लेकर नगरपालिका बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने गुरुवार को अध्यक्ष गिर्राजप्रसाद शर्मा के...
रूपवास। नगरपालिका क्षेत्र घोषित कराने की मांग को लेकर नगरपालिका बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने गुरुवार को अध्यक्ष गिर्राजप्रसाद शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राजावत, संरक्षक ब्रह्म सिंह दरोगा, प्रभू दयाल खितौलीया, प्रेमप्रकाश पाराशर, महावीर भंडारी, धर्मवीरसिंह सिकरवार, बनवारी लाल कटारा आदि ने नगरपालिका बनाने की मांग करते हुए कहा कि नगर पालिका बनने पर आठ गुना पैसा मिलेगा तो निश्चित ही कस्बे के विकास को गति मिलेगी। ज्ञापन लेने के बाद विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल ने संघर्ष समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि आपकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर जल्द घोषणा का आश्वासन दिया। वहीं धरने, प्रदर्शन, ज्ञापन, हस्ताक्षर अभियान के बारे में मुख्यमंत्री को पूरी तरह से बता देने की बात भी कही।
फोटो कैप्स- 30आरयूपी 4- नगरपालिका बनाने की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपते समिति के पदाधिकारी।