पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सच्चे मन से करें भगवान की भक्ति: शास्त्री

सच्चे मन से करें भगवान की भक्ति: शास्त्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सीकरी
कस्बे के दाऊजी मंदिर पर भागवत कथा कलश यात्रा के साथ शुरूहुई। कलश यात्रा दाऊजी मंदिर से शुरूहोकर सभी प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें कई झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके बाद बाल व्यास पंडित रसिक शास्त्री ने कहा कि हमें सच्चे मन से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। सच्चे मन से की गई भक्ति से से ही मनुष्य की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जब भक्तों पर कोई संकट आता है तो भगवान अवश्य ही भक्तों के संकटों का निराकरण करते हैं। उन्होंने कहा कि हम व्यर्थ समय तो व्यतीत कर देते हैं, लेकिन भगवत भक्ति के लिए समय नहीं निकाल पाते। जबकि बिना भगवत भक्ति के जीवन का उद्धार नहीं होता है। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।