पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेजों में अनशन व धरना

कॉलेजों में अनशन व धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भरतपुर
एनएसयूआई की ओर से भ्रष्टाचार विरोधी बिल को संसद में पास करवाने के लिए गुरुवार को जिले के सभी कॉलेजों में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अनशन व धरना दियागया।
एक दिवसीय अनशन व धरने में पदाधिकारियों ने शामिल होकर अपनी आवाज को बुलंद किया। जिलाध्यक्ष योगेश चौधरी के अनुसार भ्रष्टाचार भारत के लिए एक बड़ी कुरीति है। इसी कुरीति को मिटाने के लिए वर्तमान समय में देश का छात्र समुदाय भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेडऩा चाहता है। एमएसजे कॉलेज में मनीष शर्मा, अजीतसिंह हींगोली, सुजीत, सचिन फौजदार, हेमसिंह मीणा, राहुल मौर्य ने भूख हड़ताल की। आरडी गल्र्स कॉलेज में योगेश चौधरी, लक्ष्मी गुर्जर, रमा कुंतल, वंदना फौजदार, मोनिका पाराशर, भारती फौजदार ने भूख हड़ताल रखी। इस अवसर पर सोनिया, रवि कुंतल, मानवेंद्र, राजू, राजीव सरसैना, देव गुर्जर, चंचल खंडेलवाल, पूजा शर्मा आदि उपस्थित थे।