पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूने मकान से लाखों की चोरी

सूने मकान से लाखों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां. कस्बे के खण्डेलवाल धर्मशाला के निकट सम्पत लखेरा के सूने मकान से चोरों ने लाखों रुपए के सोने के जेबरात व नकदी सहित घरेलू सामान चोरी कर लिया। सम्पत लखेरा अपने परिवार सहित पलवल हरियाणा अपने भाई के यहां विवाह समारोह में भाग लेने गया हुआ था। पीछे से चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर छत के रास्ते से जाल उठाकर घर में प्रवेश किया और एक सोने का हार, एक टीका, चार सोने की चूडी, दो जोड़े सोने के टॉप्स, एक अंगूठी, बीस हजार रुपए व गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। घटना का पता उस समय लगा जब वह समारोह में भाग लेकर कामां लौटा।
क्चक्चक्च