पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को ऐतिहासिकता से अवगत कराएं

बच्चों को ऐतिहासिकता से अवगत कराएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - डीग
जिला कलेक्टर गिरिराजसिंह कुशवाह ने गुरुवार को जल महलों में ब्रज महोत्सव की तैयारियों का
जायजा लिया।
उन्होंने सहायक पुरातत्व विद सहायक एसके फानन के साथ फव्वारों के टैंक, सीरिज नंद भवन, किशन भवन, सावन भादौं भवन, गोपाल भवन का अवलोकन कर टैंक लीकेज को बंद कराने के साथ-साथ खाली समय में टैंक फव्वारों व क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को म्यूजियम की अधिक से अधिक जानकारी दी जाए ताकि बच्चों को अपने क्षेत्र के इतिहास व ऐतिहासिक महापुरुषों की जानकारी मिल सके। लोगों ने जल महलों के सरोवरों में डीग स्केप से आने वाले पानी के साथ नाले में खुले गटर की शिकायत की। जिला कलेक्टर ने नालियों में खुलने वाले गटर के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसडीएम चंदन दुबे को निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम राधेश्याम मीणा, एसडीएम चंदन दुबे, तहसीलदार रामनिवास अग्रवाल, नायब तहसीलदार मुनेन्द्र शर्मा, फव्वारा प्रभारी नानूराम सैनी, एस के फानन, अशोक शर्मा आदि थे।