पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर

खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भरतपुर
संगम मैरिज होम में चल रही 45 वीं राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष व महिला वेट लिफ्टिंग में गुरुवार को 69 किलोग्राम वजन वर्ग में झुंझनू के अजय सिंह ने सर्वाधिक 241 किलोग्राम वजन उठाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
भारोत्तोलन के राष्ट्रीय निर्णायक गणेश कटारिया ने बताया कि गुरुवार को 42 किलोग्राम वजन वर्ग में कपिल सिंह बीकानेर प्रथम, गिरधारीलाल सैनी जयपुर द्वितीय व किशन डांगी उदयपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 69 किलोग्राम वजन वर्ग में झुंझनू के अजय सिंह प्रथम, चूरू के चन्द्रशेखर पूनियां द्वितीय तथा जयपुर के अमित शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 77 किलोग्राम वजन वर्ग में मनस्वरुप महडा चूरू प्रथम, बल्देव व्यास बीकानेर द्वितीय व बीकानेर के ही विराट यादव तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि 85 किलोग्राम वर्ग में जयपुर के गौतम सिंह गुर्जर प्रथम, बीकानेर के कैलाश विश्नोई द्वितीय तथा भरतपुर के घनेन्द्र सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वेटलिफ्टिंग राजस्थान की प्रथम महिला प्रशिक्षक रजनी उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं की भारोत्तोलन प्रतियोगिता 31 जनवरी को प्रारंभ होगी। आयोजन सचिव मनीषभान सिंह ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विजय बंसल, अध्यक्षता कांग्रेस नेता संजय पहाडिय़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि केएन. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक यश गोयल, व्यापार महासंघ अध्यक्ष संजीव गुप्ता, उमेश लवानिया होंगे। जिसमें विजेता प्रतिभागी खिलाडिय़ों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के निर्णायक भूमिका राज, तकनीकी प्रशिक्षक महावीर संधु, राजेन्द्र वैद्य जयपुर थे।