पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर. गांव दयापुर निवासी महिला ने पति सास ससुर जेठ जिठानी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार दयापुर निवासी कश्मीरा पुत्री अतर सिंह पत्नी दारासिंह ने इस आशय का मामला दर्ज कराया है कि उसका पीहर भौंडा गांव थाना वैर में है। उसकी शादी 10-12 वर्ष पूर्व दयापुर निवासी दारा सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। उसका पति दारा सिंह, ससुर सरदार, सास सरूपी, जेठ हिम्मत, दौलत व पूरन, देवर पप्पू, हरकेश व जेठानी रूपन व नर्वदा उससे मारपीट करते हैं तथा दहेज के रूप में एक लाख रुपए व मोटरसाइकिल की मांग करते है। कश्मीरा ने सभी पर मारपीट कर 7 जनवरी को घर से निकालने व दहेज मांगने का आरोप लगाया है।