पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. अग्रसेन कन्या कॉलेज में गुरुवार हुए कार्यक्रम में बीए अंतिम वर्ष की छात्राओं को विदाई दी गई। प्राचार्य डॉ. नवनीत शर्मा व प्रबंध समिति अध्यक्ष केदारनाथ दमदमा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब दाद बटोरी। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर, मोमबत्ती जलाओ, सेफ्टी पिन जोड़ो आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने तृतीय वर्ष की छात्राओं को तिलक लगाकर विदाई दी। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. नीरजसिंह चौहान, राधेश्याम गुप्ता, अशोक अग्रवाल एडवोकेट, समाजशास्त्री डॉ. पवन धाकड़, राजीव शर्मा, भरत दिवाकर, पूनम गुप्ता, पूनम सक्सेना, दीपचंद गोयल, समीक्षा कुमारी, निधि सिंघल, कविता देशवाल आदि उपस्थित थे। संचालन कीर्ति मित्तल ने किया।