पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण का मामला निकला झूठा

अपहरण का मामला निकला झूठा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. पिछले दिनों पति की ओर से नकदी सहित पत्नी के अपहरण का मामला बयाना थाना में दर्ज कराया था, जो झूठा निकला। मामले में अपह्रत बताई गई पत्नी ने गुरूवार को स्वयं थाने में उपस्थित होकर अपने अपहरण की घटना को झूठा बताया। टाउन चौकी प्रभारी गिर्राज सिंह ने बताया कि करौली जिले के मांसलपुर थानांतर्गत चीलपुरा निवासी धनीराम गुर्जर ने बयाना थाना के गांव बांसरौली निवासी केशव व राजेन्द्र कहार दो भाईयों के विरुद्ध बयाना के बाजार में गई उसकी पत्नी सुनीता को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी में अपहरण के वक्त पत्नी के पास डेढ़ लाख रुपए की नकदी भी बताई गई थी। गुरुवार को सुनीता ने स्वयं थाने पर उपस्थित होकर बताया कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया ना ही उसके पास कोई नकदी थी। बयानों में उसने अपने पांच साल के पुत्र शिवम के साथ स्वतंत्र रहने की इच्छा जताई। सुनीता ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ जयपुर में मेहनत मजदूरी कर रहती है।