पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने किया निरीक्षण

एसडीएम ने किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. एसडीएम रामावतार शर्मा को निरीक्षण के दौरान शाम चार बजे राउप्रावि डुमरिया के शिक्षक बस का इंतजार करते हुए रेलवे फाटक के पास मिले। चार बजे एसडीएम रामावतार शर्मा डुमरिया रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो स्कूल का स्टाफ उन्हें फाटक पर बस का इंतजार करते हुए खड़ा दिखा। एसडीएम ने शिक्षकों को पास बुलाकर पूछा तो स्कूल बंद कर घर जाने की बात सामने आई। समय पूर्व विद्यालय बंद करने को लेकर एसडीएम ने स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बीईईओ को निर्देश दिए हैं।