पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्राली को खोलकर ट्रैक्टर चोरी

ट्राली को खोलकर ट्रैक्टर चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. गांव कलसाडा से 26 व 27 जनवरी की दरम्यानी रात चोर एक ट्रैक्टर को चोरी कर ले गए। घटना को लेकर वैर थाना क्षेत्र के गांव भूतौली निवासी रामेश्वर दयाल जाट ने गुरूवार को बयाना थाना में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से पूला लेने कलसाडा गया था ,जहां ट्रॉली में पूला भरने के बाद रात को अपने मामा मुरारी जाट के घर के सामने खड़ा कर दिया था। रात को अज्ञात चोर पूलों से भरी ट्रॉली को खोलकर ट्रैक्टर को लेकर पार हो गए।