सहायता राशि वितरित
डीग. कृषि उपज मंडी चेयरमैन चंदा देवी ने गुरुवार को राजीव गांधी कृषक साथी योजना के अंतर्गत 4.40 लाख रुपए की सहायता राशि का वितरण किया। कृषि कार्य करते हुए सर्वेश, महावीरी, खूबीराम की मृत्यु होने पर उनके आश्रित महेश, भगत सिंह, मिश्री को एक-एक लाख रुपए व दुर्घटना में अंग भंग होने पर अर्जुन सिंह, मान सिंह, फूलवती को 25-25 हजार रुपए व चंदन को 15 हजार, हीरा देवी को 20 हजार, मुकेश, चन्द्रपाल, यादराम को 5-5 हजार रुपए का वितरण किया गया।