पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा

लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुम्हेर
पंचायती धर्मशाला में भाजपा जिला महामंत्री मनोज कुमार के मुख्य आतिथ्य में भाजपा शहर एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। जिसमें मिशन 25 एवं आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह नागर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तारा सिंह बनी, दिनेश चंद स्वर्णकार, जगदीश गुलाल वाले, छगन आड़तिया, भगवानदास, सूरज पूर्व प्रधान, कुंवर सिंह, उत्तम पीतलिया, सूर्यप्रकाश आर्य, बृजेश अग्रवाल, नृपेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुनील जैन सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे।
वैर. भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शहर मंडल अध्यक्ष गोपालराम शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को डाक बंगले पर हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल कौशिक रहे। शहर महामंत्री संतोश धाकड़ ने बताया कि बैठक में बूथ कमेटियों की पुनर्रचना व सुधार पर चर्चा की गई। 20 फरवरी से लोकसभा चुनाव में सुराज रथ यात्रा पर विचार हुआ।
रूपवास. लोह संग्रहण समिति एवं भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक बृजेंद्र भवन में समिति के जिला संयोजक भानुप्रताप सिंह राजावत के मुख्य आतिथ्य, मंडल अध्यक्ष टीकमसिंह जटमासी की अध्यक्षता एवं विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभातीलाल जाटव, उपाध्यक्ष सियाराम परमार की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में भाजयुमो का मंडल अध्यक्ष रूपेंद्र तिवारी चैंकोरा को एवं ओमवीरसिंह बसई को भाजपा मंडल महामंत्री बनाया गया। संचालन सियाराम परमार ने किया।
रुदावल. भाजपा मंडल उच्चैन की बैठक गुरूवार को श्यामा-श्याम मंदिर में विधायक कृष्णेंद्र कौर दीपा के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष महावीर डागुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। विधायक दीपा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए पूरी कोशिश करने की बात कही। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतेश्वरसिंह गुर्जर, छैल विहारी पाराशर, अशोक भातरा, विजयसिंह, महेन्द्र भातरा, फूलसिंह डागुर, नरेश मदेरणा, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद थे।
नगर. भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक सैमली स्थित लालदास मंदिर पर जिला उपाध्यक्ष सावित्री गुप्ता व मंडल अध्यक्ष प्रेम कपूर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 20 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सुराज रथ एवं बूथ कमेटियों की व्यवस्था को सुचारू बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर घनश्याम सोनी, अवधेश सिंह, रामेश्वर शर्मा, प्यारा सिंह, निहाल सिंह व गुरूदयाल सिंह आदि मौजूद थे।