पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नैतिकता व व्यवहार आवश्यक

नैतिकता व व्यवहार आवश्यक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भरतपुर
सेंट पीटर्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में गुरुवार को सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय विश्व शांति का आधार विश्व बंधुत्व रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम संदेश नायक रहे। इसके अलावा शास्त्री चैतन्य प्रकाश, मोहम्मद अफसर अलम साहिब, जसवीन भाईजी, वीरेंद्र कुमार जैन एवं फादर रॉय ने अपने-अपने धर्मों से संबंधित प्रार्थनाओं का वाचन किया। कार्यक्रम में डॉ.शोभा जिंदल ने विश्व बंधुत्व के मार्ग द्वारा विश्व शांति की स्थापना में परिवार की भूमिका पर प्रकाश डाला। संजीव गुप्ता ने कहा कि गलत तरीकों से व्यापार करना संभव नहीं है। इसमें भी नैतिकतापूर्ण व्यवहार की आवश्यकता होती है। डॉ. आरके शर्मा ने विश्व शांति की स्थापना में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। गोपालप्रसाद मुदगल ने कला एवं साहित्य के माध्यम से विश्व बंधुत्व के मार्ग द्वारा विश्व शांति का महत्व बताया। मोहनलाल मधुकर ने मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। अमरसिंह ने विश्व शांति की स्थापना में आध्यात्म की भूमिका दर्शायी। फादर सैमसेन ने धर्मों की भूमिका के बारे में बताया। रीव्यू सैन फादर ए.सैबेस्टियन ने किया। संस्था प्रधान फादर रॉबर्ट वर्गीस ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, भजन, शांति गीत व देशभक्ति से संबंधित नृत्य प्रस्तुत किया।