शहीद की पुण्यतिथि मनाई
डीग. ग्राम बहज में कारगिल शहीद सुजान सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि एसडीएम चंदन दुबे ने कहा कि देश की सीमाओं पर रात दिन चौकस निगाह रखे सैनिकों के कारण ही हम आज रात्रि में चैन से सो पा रहे हैं। पूर्व सरपंच कन्हैया सिंह द्वारा एसडीएम सहित अन्य अतिथियों का साफा बांधकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कर्नल बच्चू सिंह, मेजर रतन सिंह, कैप्टन विजयपाल, महाराज सिंह आदि ने विचार रखे। एसडीएम ने सरपंच से प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सालय का नाम शहीद सुजान सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत से स्वीकृत कराकर भिजवाने की बात कही।
क्चक्चक्च