होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू
भरतपुर. नगर पालिका कामां क्षेत्र के अभ्यर्थियों की होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती गुरुवार को यहां पुलिस परेड ग्राउंड में शुरू हुई। भर्ती में पूर्व में जारी टोकन धारी बेरोजगार युवाओं को बुलाया गया था। इसमें पहले दिन अभ्यर्थियों की हाइट व चैस्ट की नाप की गई तथा उसके बाद एक किलोमीटर की दौड़ कराई गई। भर्ती तीन सदस्यीय अधिकारियों की कमेटी ने की, जिसमें अध्यक्ष होमगार्ड के कमांडेंट सुभाष यादव व सदस्य डिप्टी कमांडेंट दौसा मोहनलाल कुमावत, कम्पनी कमांडर रामकुमार चतुर्वेदी थे। पहले दिन की भर्ती प्रक्रिया में सफल रहे अभ्यर्थियों को बैठक व साक्षात्कार के लिए 31 जनवरी को सुबह 10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड पर बुलाया गया है।
भरतपुर. पुलिस परेड ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच करते भर्ती कमेटी के सदस्य।