पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरावतसर. खेतों की रखवाली करने वाले एक व्यक्ति ने नीलगाय को उस समय गोली मार दी, जब वह एक खेत में घुस आई थी। घटना मंगलवार की है। 17 डीडब्ल्यूडी के एक खेत में हुई इस घटना के बाद बुधवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
जीव रक्षा कमेटी के सदस्यों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर वन विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही क्षेत्रीय वन अधिकारी व वनरक्षक को निलंबित करने की मांग की।
उधर, घटना की जानकारी होने पर डीएफओ के निर्देश पर वनरक्षक को एपीओ किया गया। मामले में आरोपी बीरूराम पुत्र भादरराम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद नीलगाय घायल हो गई थी। कमेटी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की।साथ ही घायल नीलगाय का भी सही से इलाज नहीं कराया। इस कारण रात को उसकी मौत हो गई।
कमेटी सदस्यों ने नीलगाय का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। मौके पर मौजूद एसीएफ राजेशकुमार ने डीएफओ आशु सिंह को मामले से अवगत कराया। इसके बाद वनरक्षक सतपाल बिश्नोई एपीओ हुए, तब लोग माने और नीलगाय का पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, क्षेत्रीय वन अधिकारी होशियार सिंह ने इन आरोपों से इंकार किया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वनपाल हजारीलाल शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद नीलगाय को रावतसर स्थित पशु चिकित्सालय लाया गया। आरोपी की पहचान होने के बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम सिहाग, राकेश ज्याणी, विनयपाल, मनीष आदि शामिल थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.