पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुआ खेलते छह जने गिरफ्तार

जुआ खेलते छह जने गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा - भिरानी पुलिस ने बुधवार रात्रि को झांसल गांव में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते छह जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 हजार 300 रुपए व ताश के पत्ते बरामद किए। जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि को गश्त के दौरान भिरानी थानाप्रभारी कैलाश बिश्नोई को किसी ने सूचना दी कि झांसल गांव में क्रेशर-बजरी की दुकान के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे जगदीश पुत्र गंगाराम जाट, सुभाष पुत्र जगदीश जाट, कुलदीप उर्फ खत्री पुत्र इंद्रसिंह जाट, हनुमान पुत्र बनवारीलाल जाट निवासी भिरानी, तिलोकचंद पुत्र मोमनराम छिंपा निवासी झांसल, सुनील पुत्र मांगेराम जाट निवासी घुड़साल को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से 23300 नकद व ताश के पत्ते बरामद किए।