पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भादरा में ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ाई

भादरा में ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भादरा। स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंपालाल गोयल ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर कस्बे के मुख्य बाजार में ट्रेफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। चंपालाल गोयल ने ज्ञापन में बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार हिसार बस स्टेंड से सरकारी अस्पताल, सरकारी अस्पताल से साहवा रोड, मूर्तिचौक से गुड़मंडी तक भीड़ रहती है।

गांव से आने वाले किसान व अन्य ग्राहकों की खरीदारी का मुख्य समय सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक रहता है। इसके अलावा सरकारी स्कूल, कन्या महाविद्यालय व अन्य सरकारी कार्यालयों पर आने जाने का भी यह मुख्य रास्ता है परंतु इस सड़क पर ट्रेफिक व्यवस्था की हालत खराब है।

लोग मुख्य सड़कों के बीच बने डिवाइडरों पर अपने वाहन खड़े करके चले जाते हैं। इसके अलावा भी दिन में आने वाले भारी वाहन मुख्य बाजार को बार-बार जाम कर देते हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इससे दुर्घटनाएं भी घटने की संभावनाएं हैं। इस संबंध में सीएलजी मीटिंग में भी बार-बार भादरा थानाप्रभारी, डीएसपी नोहर व एसडीएम को भी अवगत कराया जा चुका है।