पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

कार्यशाला में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर. स्थानीय कुम्हार धर्मशाला में शुक्रवार को जेंडर संवेदी शासन एवं निर्मल भारत अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सरपंच, सचिव, आशा सहयोगिनी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका आदि ने भाग लिया। कार्यशाला को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास जाट, पंचायत समिति विकास अधिकारी वैभव अरोड़ा, प्रधान रेशमा रतिराम खालिया, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरसिंह, उपप्रधान आदि ने संबोधित किया। इसी तरह निर्मल भारत अभियान के तहत पंचायत समिति की चुनी गई प्रस्तावित पांचों ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों को निर्मल गांव पुरस्कार प्राप्त करने के लिए गांव में सफाई रखने के तौर तरीके बताए गए।



के जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों को निर्मल गांव पुरस्कार प्राप्त करने के लिए गांव में सफाई रखने के तौर तरीके बताए गए।