पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिगा से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगा से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर - कस्बे में नाबालिगा से दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। सीआई विजय मीणा ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शनिवार को कस्बे के वार्ड 19 निवासी सुनील रेगर को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी शाहरुख खान बिसायती की तलाश जारी है। उसकी तलाश में पुलिस ने शनिवार को कई जगह छापेमारी की। मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि कस्बे के वार्ड 19 निवासी नाबालिग पीडि़ता ने इसी वार्ड के दो युवकों सुनील व शाहरुख खान पर चाकू की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया था।