सूने मकान से जेवरात व नकदी चोरी
संगरिया. कस्बे के वार्ड 3 में दस दिन से सूने पड़े मकान से चोर नगदी, जेवरात और घरेलू सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक को इस बारे में शनिवार को मालूम हुआ जब उन्होंने दस दिन बाद अपना मकान संभाला। सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा कीमती सामान गायब था। इसकी भनक किसी पड़ोसी को भी नहीं लगी। वार्ड तीन निवासी छिन्द्रकौर पत्नी अजायब सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ बाहर गई हुई थी। इस दौरान चोर उसके मकान की दीवार फांदकर घर में घुस गए और संदूक, गोदरेज की अलमारी, रसोई घर व कमरों में से नगदी, जेवरात व जरूरी घरेलू सामान चुरा कर ले गए। एसआई गोपाला राम व एएसआई राजेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। देर शाम तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।